MP TET- उच्च माध्यमिक शिक्षक ( वर्ग -1) पात्रता परीक्षा पाठ्यक्रम I भाषा समूह – हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत I

मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक ( वर्ग 1 या हायर सेकेंडरी शिक्षक ) की भर्ती के दो चरण होतें है – पहली परीक्षा पात्रता परीक्षा (Eligibility Test ) एवं दूसरी परीक्षा चयन परीक्षा ( Selection Test) कहलाती है . पहली परीक्षा यानि पात्रता परीक्षा 150 अंक की होती है जिसमें दो भाग होते हैं भाग अ – 30 अंक के 30 प्रश्न होते हैं जो सभी विषय के अभ्यर्थियों के लिए एक सामान होते हैं . दूसरा भाग ब – इसमें विषयवार 120 अंक का होता है . इसमें 120 प्रश्न होते है . इस प्रकार कुल 150 अंक का विषयवार एक प्रश्नपत्र होता है . चयन परीक्षा में केवल विषयवार कुल 100 प्रश्न होते हैं जो कि 100 अंक के होते हैं . पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण ( जनरल 60 % अन्य सभी 50 %) अभ्यर्थी दूसरे चरण यानि चयन परीक्षा में शामिल हो पाते हैं .

इस पोस्ट में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद हेतु प्रथम चरण यानि पात्रता परीक्षा का विषय अनुसार भाग ब का भाषा समूह -यानि हिन्दी, अंग्रेजी व् संस्कृत का पूर्ण सिलेबस दिया गया है . इसे अधिकृत वेबसाईट से लिया गया है . अन्य सभी विषयों का सिलेबस इस वेबसाईट पर उपलब्ध है .

08 MCQ / 08 Marks

भाग-अ: सामान्य हिन्दी (General Hindi)

अनिवार्य प्रश्नपत्र (सभी अभ्यर्थियों के लिए)

  • विलोम शब्द और शब्दावली
  • व्याकरण और समानार्थक शब्द
  • वाक्यों का अनुवाद और रिक्त स्थान की पूर्ति
  • त्रुटि का पता लगाना (Error Detection)
  • परिच्छेद और वाक्यांश
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • बहुवचन आदि
120 MCQ / 120 Marks

भाग-ब: हिन्दी भाषा (Hindi Language)

मुख्य चयन विषय पाठ्यक्रम

अ. हिन्दी (आधार पाठ्यक्रम)
  • हिन्दी की ध्वनि व्यवस्था और मानक हिन्दी वर्णमाला: स्वर, व्यंजन, संयुक्ताक्षर, अनुस्वार, अनुनासिक और मानक लिपि।
  • अशुद्धि संशोधन: उच्चारण, वर्तनी, शब्द, अर्थ एवं व्याकरण से संबंधित अशुद्धियाँ और उनका शोधन।
  • हिन्दी का शब्द भंडार: तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द।
  • शब्द रचना: उपसर्ग, प्रत्यय, संधि और समास।
  • हिन्दी की वाक्य रचना व भेद:
    • रचना की दृष्टि से: सरल, मिश्र और संयुक्त वाक्य।
    • अर्थ की दृष्टि से: विधिवाचक, निषेधवाचक, आज्ञावाचक, प्रश्नवाचक, विस्मयवाचक, संदेहवाचक, इच्छावाचक, संकेतवाचक।
    • वाक्य का रूपांतरण और विराम चिह्न।
  • हिन्दी की अर्थ व्यवस्था: पर्यायवाची, विलोम, एकार्थक, अनेकार्थक शब्द। अनेक शब्दों के लिए एक शब्द। एक शब्द के विभिन्न प्रयोग। मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
  • अपठित गद्यांश एवं संक्षेपण।
  • निबंध और पत्र लेखन।
  • हिन्दी के प्रमुख लेखक, कवि और उनकी कृतियाँ।
ब. हिन्दी (साहित्य)
  • हिन्दी काव्य और उसका विकास: वीरगाथा काल, भक्तिकाल, रीतिकाल, आधुनिक काल (नामकरण, युग की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, प्रमुख प्रवृत्तियाँ, विशिष्ट रचनाकार एवं उनकी प्रतिनिधि रचनाएँ, युगीन परिस्थितियों एवं साहित्य पर उसका प्रभाव)।
  • हिन्दी गद्य और उसका विकास:
    • गद्य की प्रमुख विधाएं: निबंध, कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी, आलोचना।
    • गद्य की गौण विधाएं: आत्मकथा, जीवनी, संस्मरण, रेखाचित्र, पत्र, डायरी, यात्रा-वृतान्त, साक्षात्कार।
    • सभी प्रमुख एवं गौण विधाओं का प्रारंभ, विकास, प्रमुख प्रवृत्तियाँ, प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ।
  • काव्यांग विवेचन: काव्य-परिभाषा, काव्य के विभिन्न भेद एवं उनका सामान्य परिचय, रस, छंद, अलंकार, काव्य गुण और शब्द शक्तियाँ।
  • हिन्दी भाषा और साहित्य का परिचय: भाषा, विभाषा, बोली, राष्ट्रभाषा का परिचय, बोली और भाषा में अंतर, हिन्दी भाषा का विकास, प्रयोजनमूलक हिन्दी, हिन्दी और आधुनिक जनसंचार माध्यम।
05 MCQ / 05 Marks

भाग-अ: सामान्य अंग्रेजी (General English)

अनिवार्य प्रश्नपत्र (सभी अभ्यर्थियों के लिए)

  • Verb, Tense, Voice
  • Subject-Verb Agreement
  • Articles, Adverb
  • Comprehension & Unseen Passage
  • Fill in the Blanks
  • Error Correction & Sentence Re-Arrangement
  • Vocabulary, Antonyms & Synonyms
  • Grammar, Idioms and Phrases, etc.
120 MCQ / 120 Marks

भाग-ब: अंग्रेजी (English Language & Literature)

मुख्य चयन विषय पाठ्यक्रम

Part-A: Grammar & Usage
  • Use of articles, prepositions, conjunctions, verbs, modals, adverbs, tenses, finite-non finite clauses.
  • Determiners, Prefix & Suffix.
  • Number, Gender, Pronouns.
  • Transformation of sentences – active to passive, direct to indirect narration.
  • Vocabulary, opposites, synonyms, one word substitution, Homonyms.
  • Reading comprehension, Unseen passage, Note making.
Part-B: Literature
  • Fiction:
    • Jane Austen – Pride and Prejudice
    • Charles Dickens – A Tale of Two Cities
    • Anita Desai – Bye Bye Blackbird
    • Khushwant Singh – The Portrait of the Lady
  • Drama:
    • Bernard Shaw – Arms and the Man
    • William Shakespeare – The Tempest, Hamlet
    • Rabindranath Tagore – The Poet and Pauper
  • Poetry:
    • P.B. Shelley – Ode to a Skylark
    • Sarojini Naidu – The Broken Wings
    • Rabindranath Tagore – Song No. 1 of The Gitanjali, Gitanjali, True Worship
    • William Wordsworth – I Wandered Lonely as a Cloud, The World is Too Much With Us, Tables Turned, The Solitary Reaper
    • Robert Frost – After Apple Picking, The Road Not Taken, Stopping by Woods on a Snowy Evening
    • Robert Browning – The Last Ride Together
  • Prose:
    • Francis Bacon – Of Studies, Of Friendship
    • William Hazlitt – Father’s Letter
    • Charles Lamb – Dream Children
    • Jawaharlal Nehru – Teenage, Discovery of India
    • Nirad C. Chaudhuri – My Mother
  • Figures of Speech and Forms of Poetry:
    • Figures of Speech: Simile, metaphor, personification, paradox, irony.
    • Forms of Poetry: Sonnet, ode, lyric, elegy, satire.
    • Indian writing in English.
  • Short Story & Novel:
    • R.K. Narayan – Swami and Friends, Novel – The Guide
    • Mulk Raj Anand – The Lost Child
120 MCQ / 120 Marks

भाग-ब: संस्कृत भाषा (Sanskrit Language & Literature)

मुख्य चयन विषय पाठ्यक्रम

1. व्याकरण (Grammar)
  • (अ) शब्द रूप: राम, कवि, भानु, लता, पितृ, नदी, वधू, मातृ, फल, वारि, आत्मन्, भवत्, भगवत्, मनस्, विद्वस्, पयस्। सर्व, तद्, एतद्, यत्, इदम्, अस्मद्, युष्मद्।
  • (ब) समास: सभी – नञ् तत्पुरुष सहित।
  • (स) सन्धि: तीनों (स्वर, व्यंजन, विसर्ग) – भेद सहित।
  • (द) प्रत्यय:
    • कृत प्रत्यय: क्त्वा, ल्यप्, तुमुन्, क्त, क्तवतु, शतृ, शानच्, तव्यत्, अनीयर्।
    • तद्धित प्रत्यय: अण, ढक्, मतुप्, इत्, तल्, ठक्।
    • स्त्री प्रत्यय: टाप, ङीप।
  • (इ) धातु रूप: प्रमुख पाँच लकारों में (आत्मनेपदी, परस्मैपदी)।
2. संस्कृत साहित्य एवं सामान्य परिचय
  • (क) वेद, वेदांग, पुराण, उपनिषद् का सामान्य परिचय।
  • (ख) रामायण एवं महाभारत का सामान्य परिचय।
  • (ग) षट्दर्शन का सामान्य परिचय।
  • रूपक परिचय: संस्कृत के प्रतिनिधि रूपकों का परिचय (भास, कालिदास, शूद्रक एवं भवभूति की नाट्य कृतियों का परिचयात्मक ज्ञान)।
  • संस्कृत साहित्य का इतिहास: महाकाव्य, गीति काव्य, गद्यकाव्य, चम्पू काव्य, कथा साहित्य।
3. काव्य शास्त्र एवं भाषाई योग्यता
  • (क) अलंकारों का सामान्य परिचय: उपमा, रूपक, दृष्टान्त, अर्थान्तरन्यास, उत्प्रेक्षा, यमक, अनुप्रास, श्लेष।
  • (ख) छन्दों का सामान्य परिचय: अनुष्टुप्, उपजाति, वंशस्थ, शिखरिणी, मालिनी, मन्दाक्रान्ता, शार्दूल विक्रीडित, इन्द्रवज्रा।
  • (ग) रसों का सामान्य परिचय।
  • (अ) कारक एवं विभक्तियों का सामान्य परिचय (उपपद विभक्ति सहित)।
  • (स) हिन्दी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करना।
  • अनुच्छेदलेखनम्, कथानिर्माणम्।
  • संस्कृत गिनती।
  • अनुच्छेद एवं श्लोकों में से प्रश्न निर्माण।
  • वाच्य परिवर्तनम्।

error: Content is protected !!
Scroll to Top